शिवाला मस्तनाथ रामलीला की स्टेज से डी.सी.पी. ने दबाया बटन और धू-धू जलने लगा रावण का पुतला
गोहाना :-24 अक्तूबर : मंगलवार की शाम को शहर में विजयादशमी पर्व पर सबसे ऊंचा 40 फुट का पुतला सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ की रामलीला में फूँका गया | अपने बेटे के साथ पहुंची गोहाना पुलिस जिला की डी.सी.पी. भारती डबास ने जैसे से रामलीला की स्टेज से बटन दबाया, उसी समय रावण का पुतला धू-धू कर जलने लग गया। शिवाला मस्तनाथ मंदिर की रामलीला के विशिष्ट अतिथि ए. सी. पी. नरेंद्र खटाना और उनकी पत्नी के साथ गोहाना नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुनील मेहता और उनकी पूर्व चेयरपर्सन पत्नी नीलम मेहता, सी. एल. जी. कमेटी के अध्यक्ष विकास जैन और उनकी मार्कीट कमेटी सचिव पत्नी सविता जैन, वार्ड नंबर 13 की नगर पार्षद भगवती सुनील राजपाल के साथ नरेंद्र गहलावत, संजय जैन और सिटी थाने के एस.एच.ओ. नीरज कुमार थे। अध्यक्षता शिवाला मस्तनाथ के अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने की। संयोजन ओ. डी. शर्मा, विनोद अग्रवाल, वीरेंद्र जैन, अशोक जैन, गोविंद गोयल, राम निवास सैनी, पाले राम धीमान, कुलदीपक गोयल और अरुण सैनी थे। एस.एस.एस. जैन सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश जैन, कथूरा खंड कांग्रेस के स्टेट डेलीगेट डॉ. कपूर सिंह नरवाल पहुंचे।



