Breaking NewsGohanaPolitics

डी.ए.पी. की किल्लत, कालाबाजारी पर मूकदर्शक है सरकार : इंदुराज नरवाल

गोहाना :-24 अक्तूबर : बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रदेश में डी.ए.पी. खाद की भारी किल्लत है। इस खाद की खुली कालाबाजारी हो रही है जिससे धरतीपुत्र दोनों हाथों से लुट रहें हैं। लेकिन भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इंदुराज नरवाल नए बस स्टैंड के निकट स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार कागजों में डी. ए. पी. के भंडार दिखा रही है। लेकिन 22 के 22 जिलों की सहकारी समितियों पर कहीं भी यह खाद उपलब्ध नहीं है। दुकानदार महंगे दामों पर डी. ए. पी. खाद बेचने के साथ किसानों को सल्फर लेने के लिए बाध्य कर रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं तक को खाद लेने के लिए लाइनों में लगना पड़ता है। कांग्रेस विधायक ने व्यंग्य किया कि थानों में खाद बंटवाने का कीर्तिमान इसी सरकार के नाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार किसानों को न वक्त पर खाद दे पा रही है, न एम. एस. पी. उपलब्ध करवा रही है तथा न ही उनकी फसलों के नुकसान का मुआवजा देने का नाम ही ले रही है। इंदुराज नरवाल ने सरकार से मांग की कि राज्य सरकार अविलंब डी.ए.पी. की खाद का पर्याप्त प्रबंध करे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button