Breaking NewsCrimeGohana
गोहाना में दुकान का शटर उखाड़ कर गल्ले से उड़ा लिए 70 हजार
गोहाना :- 24 अक्तूबर : शनिवार की रात को सोनीपत रोड पर स्थित शेर सिंह मार्कीट की एक दुकान का शटर तोड़ दिया गया तथा दुकान के गल्ले से 70 हजार रुपए चुरा लिए गए। पीड़ित दुकानदार को चोरी की भनक रविवार की सुबह तब लगी जब वह दुकान पर पहुंचा। अमित पुत्र दलबीर शहर की चोपड़ा कॉलोनी में रहता है। शेर सिंह मार्कीट में उसकी शॉप शंकर मोटर वर्कशॉप के नाम से है। इस दुकान को शनिवार की रात को वह 8 बजे बंद कर घर चला गया था। रविवार की सुबह 7 बजे जब वह दुकान पर पहुंचा, दुकान का शटर टूटा हुआ था। शटर को उखाड़ने के लिए लोहे की जिस रॉड का प्रयोग किया गया था, वह भी वहीं मौके पर पड़ी हुई थी।



