Breaking NewsCrimeGohana

देशद्रोह का आरोपी विकास वर्मा ; सोनीपत में 2 महीनें से अवैध तौर पर चलाता पकड़ा टेलीफोन एक्सचेंज,धर्म बदल पाकिस्तानी युवती से करी शादी

सोनीपत :- हरियाणा के सोनीपत में अवैध तौर पर टेलीफोन एक्सचेंज चलाता पकड़ा गया विकास वर्मा उर्फ विकास मोहम्मद एक बार फिर से खुफिया एजेंसियों के निशाने पर है। इससे पहले दिसंबर 2020 में उसे इंटरपोल की मदद से दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उस पर देशद्रोह का केस दर्ज है। वह केवल 12वीं तक पढ़ा है, लेकिन उसे कम्प्यूटर व टेलीफोन एक्सचेंज से जुड़ी जानकारी का अच्छा ज्ञान है। उसने इससे जुड़ी एक कंपनी में काम किया है।

जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से अवैध टेलीफोन का धंधा शुरू किया था। फर्क इतना रहा कि पहले उसका ठिकाना सेक्टर-10 वर्धमान गार्डनिया अपार्टमेंट था, जो कि अब उसे सुपरमैक्स सोसायटी से दबोचा गया है। वह करीब 2 महीने ये यहां अवैध काम कर रहा था। उसे आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विकास वर्मा मूलरुप से सोनीपत के गांव भैंसवाल का रहने वाला है। जून 2020 में वह खुफिया एजेंसियों के रडार पर आया था, लेकिन पकड़े जाने से पहले ही वह दुबई के रास्ते पाकिस्तान भाग गया था। उसका संबंध आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से रहा है। फरार होने के बाद वह धर्म बदल कर विकास वर्मा से विकास मोहम्मद बन गया था। उसने पाकिस्तानी युवती महामामीर से निकाह किया। उसकी पत्नी अभी पाकिस्तान में रहती है।

सीएम फ्लाइंग और टेलीकॉम विभाग के अधिकारियों की संयुक्त रेड में उसे सोमवार को सेक्टर-33 स्थित सुपरमैक्स सोसाइटी के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। वह काफी समय से पाकिस्तान, दुबई और कनाडा से आने वाली भारत विरोधी मोबाइल कॉल को देश में लोगों तक पहुंचाता था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसके लिए वह इंटरएक्टिव वायस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) का प्रयोग करता था। उसने फ्लैट में एक अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का सेटअप लगाया था। यहां से एक मशीन, लैपटॉप, दो सेटअप बॉक्स, उनमें लगे 38 सिम व 36 अलग सिम कार्ड बरामद हुए हैं। इनके माध्यम से वह अंतरराष्ट्रीय कॉल को रूट करके लोकल काल में डायवर्ट कर देता था।

वर्ष 2020 में भी विकास वर्मा देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। वह SFJ का सक्रिय मेंबर तो था ही, साथ में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान लड़की महामामीर के संपर्क में था। दोनों में दोस्ती हो गई थी। वह उससे कई सारी जानकारी साझा करता था। खुफिया एजेंसियों को इसका पता चला तो वह दुबई के रास्ते पाकिस्तान में कराची में महामामीर के पास चला गया।

वहीं उसने धर्म बदल कर उसके साथ विवाह कर लिया। कराची से शारजाह होता हुआ 22 दिसंबर 2020 को दिल्ली पहुंचा तो इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उसको इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया। तब खुलासा हुआ था कि वह 2018 से ही आतंकी संगठन से जुड़ कर देश विरोधी काम में लगा था।

सीएम फ्लाइंग सोनीपत के DSP अजीत सिंह ने बताया कि विकास वर्मा उर्फ विकास मोहम्मद को अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाते हुए पकड़ा गया है। विकास ने एक कंपनी में काम करने का अनुभव लिया और उसके बाद सोनीपत में अपना अलग से सेटअप लगा लिया। फिलहाल वह 2 महीने से सोनीपत में काम कर रहा था। सीएम फ्लाइंग व अन्य एजेंसी इस छानबीन में लगी हैं कि वह प्रतिदिन कितनी अंतरराष्ट्रीय कॉल को रूट करके लोकल में डाइवर्ट करता था।

इस काम के बदले उसे कितने रुपए मिलते थे। वह किन-किन देशों में किन लोगों से संपर्क में रहा, इसकी भी पड़ताल हो रही है। संभावना है कि उसने पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश के साथ मिलकर देश की सुरक्षा को सेंध लगाई है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button