Breaking NewsGohanaReligion

त्योहारी सीजन में शहर की मुख्य सड़कें हुई जगमग ; आकर्षण का केंद्र बना गोहाना

गोहाना :- त्योहारी सीजन के मद्देनजर शहर की मुख्य सड़कें पूरी तरह से जगमग हो गई हैं। नप प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों के अलावा तिरंगा युक्त लड़ियों से सजाया है। इससे न केवल शहर की सड़कें न केवल आकर्षण का केंद्र बनी हैं, बल्कि आमजन को देशभक्ति का भी संदेश दे रही हैं। शहर के अंदर जींद रोड, सिविल रोड, जुलाना रोड, बरोदा रोड, सोनीपत, पानीपत व रोहतक रोड से होकर सैकड़ों वाहन निकलते हैं। नप प्रशासन ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए बड़े पोल लगाकर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई हैं। इसके अलावा वार्डों की गलियों में भी स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इससे वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलती हैं। अब त्योहारी सीजन में नप प्रशासन ने जहां बंद पड़ी लाइटों की जगह नई लाइटें लगाने का निर्णय लिया है, वहीं त्योहारी सीजन के चलते मुख्य मार्गों पर 200 से अधिक तिरंगा युक्त लड़ियां भी लगाई हैं। इनमें जींद रोड, सिविल रोड, बरोदा रोड, सोनीपत, रोहतक व पानीपत रोड शामिल हैं। इससे शहर की सड़कें आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

क्षेत्र में त्योहार उत्साह के साथ मनाए जाएंगे। इसी के तहत मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट व तिरंगा लाइटें लगवाई गई हैं। महापुरुषों के चौक भी आकर्षक रूप से सजाए जाएंगे, जो आमजन को देशभक्ति के लिए भी प्रेरित करेंगे।

-रजनी विरमानी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button