Breaking NewsEducationGohanaReligion
नालंदा इंटरनेशनल स्कूल में चौपाई गायन में ओवरऑल प्रथम रहा सोपान सदन
गोहाना :- 23 अक्तूबर : गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित नालंदा इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को श्रीरामचरितमानस की चौपाई गायन प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता सोपान सदन बना।मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन उमेद सिंह मलिक थे। अध्यक्षता प्रिंसिपल वीरेंद्र मलिक ने की। निर्णायक मंडल में संगीत अध्यापक रवींद्र स्वामी और कला अध्यापक विनोद कुमार थे। मंच संचालन वृद्धि मिगलानी और सायली जैन ने किया। कक्षा 5 से 7 के कनिष्ठ वर्ग में अभिसार सदन प्रथम, क्षितिज सदन द्वितीय और सोपान सदन तृतीय रहे। कक्षा 8 से 10 के वरिष्ठ वर्ग में तरंग सदन प्रथम, सोपान सदन द्वितीय और अभिसार सदन तृतीय रहे। प्राप्तांकों के आधार पर दोनों आयु वर्गों का संयुक्त विजेता सोपान सदन बना। इस सदन के प्रमुख आजाद मुदगिल को भी सम्मानित किया गया।



