Breaking NewsPoliticsSonipat
सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक 23 व 24 को करेंगे गांवों का दौरा

सोनीपत::-सांसद रमेश कौशिक 23 व 24 अक्टूबर को विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। सांसद 23 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे गांव जाहरी स्थित चौपाल, दोपहर 12 बजे गांव शहजादपुर स्थित चौपाल, दोपहर एक बजे गांव सांदल कलां स्थित चौपाल, दोपहर बाद दो बजे गांव पांची स्थित चौपाल और दोपहर बाद 03 बजे गांव पुरखास स्थित चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करें। 24 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे गांव एसपी माजरा स्थित मंदिर, दोपहर 12 बजे गांव आहुलाना स्थित चौपाल, दोपहर एक बजे गांव बरोदा मोर स्थित चौपाल,
दोपहर बाद दो बजे गांव अहमदपुर माजरा स्थित चौपाल तथा दोपहर बाद तीन बजे गांव जवाहरा स्थित पंचायत
भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान सांसद लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। यह जानकारी, डीसी डा. मनोज कुमार ने दी।



