गोहाना के नरेश चानना सुशासन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त
गोहाना :-22 अक्तूबर : भारतीय जनता पार्टी ने गोहाना युवा भा ज पा नेता नरेश चानना को सुशासन प्रकोष्ठ का सोनीपत जिले का संयोजक नियुक्त किया है। जिला सह-संयोजक अनिल गोस्वामी को बनाया गया है। इस प्रकोष्ठ का विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर भी गठन कर दिया गया है। गोहाना विधानसभा क्षेत्र के सुशासन प्रकोष्ठ में श्याम मेहता, संजय सुखीजा और सुनील खान को स्थान दिया गया गया है। इसी तरह से बरोदा विधानसभा क्षेत्र के इस प्रकोष्ठ में अंकित शर्मा, प्रदीप शर्मा और अमित शर्मा को सम्मिलित किया गया है। गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में इस सुशासन प्रकोष्ठ में अमन मुखीजा, नीतीश त्यागी और अजय जैन को लिया गया है। राई विधानसभा क्षेत्र के इस प्रकोष्ठ में हिमांशु शर्मा, अनिल रतवाना, सुरजीत कुमार और सुनील रोहिल्ला को लिया गया है। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में प्रदीप दहिया, संजय उर्फ रिंकू कुमार और हरजीत सिंह, खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में सुनील पांचाल, नगर पार्षद मनजीत भोला और अजय राठौर को शामिल किया गया है।



