Breaking NewsGohanaPatriotism

आजाद हिंद फौज की बदौलत मिली आजादी : जयनारायण गुप्ता

गोहाना :- 21 अक्तूबर : देश को आजादी आजाद हिंद फौज की बदौलत मिली। शनिवार को यह टिप्पणी शहर की गौशालाओं के पूर्व अध्यक्ष जय नारायण गुप्ता ने की। वह सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में आजाद हिंद फौज के 79 वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के तत्वावधान में हुआ। अध्यक्षता भगवान परशुराम आश्रम के संचालक सुभाष शर्मा ने की। दिग्दर्शन मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया का रहा। संयोजन और संचालन मंच के संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुख्य अतिथि जय नारायण गुप्ता ने कहा कि 21 अक्तूबर का दिन बहुत खास दिन है। 1943 में इसी दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद भारत की अस्थाई सरकार की घोषणा की थी और साथ ही नए सिरे से आजाद हिंद फौज का गठन करके उसमें जान फूंक दी थी। इस अवसर पर रणदीप उर्फ नान्हा मलिक, रामनिवास पांचाल, नवीन गौड़, मास्टर सुरेश गंगाणा, प्रभु राम शर्मा, कुलदीप शर्मा, रमेश शर्मा, राजमल मलिक, जिले सिंह मलिक, उमेद सिंह मलिक प्रदीप जोगी, अमित कुमार, सुभाष शर्मा तथा राहुल शर्मा भी मौजूद थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button