गोहाना की पटेल बस्ती में स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में 26 बच्चों ने किया रामलीला का मंचन
गोहाना :-21 अक्तूबर : शनिवार को काठमंडी की पटेल बस्ती में स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में रामलीला का सशक्त मंचन किया गया जिसमें 26 बच्चों ने विभिन्न चरित्रों को साकार किया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा 2 तक के 19 मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के उपाध्यक्ष परमानंद लोहिया ने की। वह गीता विद्या मंदिर के अध्यक्ष भी है मुख्य अतिथि नगर परिषद के वार्ड 7 के नगर पार्षद सुनील बंसल रहे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुलतान सैनी थे। मुख्य वक्ता गायत्री परिवार के अध्यक्ष हरीश कर्नाटक थे।
संयोजन स्कूल के प्रिंसिपल दिव्यांशु गोयल के साथ शिक्षिका बबीता और शिक्षा ने किया। संचालन शिक्षिका हिमांशी शर्मा ने किया। सानिध्य स्कूल के एम. डी. शशिकांत गोयल का रहा। भगवान राम और मां सरस्वती के चित्रों समक्ष दीप प्रज्वलन के बाद मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ हुए। रामलीला का प्रारंभ कक्षा 8 की छात्रा इशिका और निष्ठा द्वारा राम की कहानी गीत की प्रस्तुति के साथ हुआ। रावण के पुतले का दहन अतिथियों ने राम की भूमिका कर रहे छात्र वंश के संग किया।



