Breaking NewsGohanaPolitics

हरियाणा में 5 लाख नए सदस्य बनाएगी जजपा

गोहाना :- 20 अक्तूबर : शहर में सोनीपत रोड स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के गोहाना और बरोदा हलकों के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जजपा के जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। राज सिंह दहिया ने कहा कि जजपा द्वारा में पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर नए लोगों को संगठन के साथ जोड़ें। युवाओं को संगठन में तवज्जो दी जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी में निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में पद दिए जाएंगे। सभी पदाधिकारियों प्रत्येक बूथ पर एक एक योद्धा व एक एक सखी के अभियान को जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि जजपा डिप्टी सी. एम. दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में किसान, मजदूर, महिला, कर्मचारी, छोटे दुकानदार, युवा और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश को विकास में आगे ले जा रही है। अध्यक्षता गोहाना हलका के अध्यक्ष संदीप भनवाला और बरोदा हलका के अध्यक्ष सुरेंद्र मलिक ने की। इस मौके पर बलजीत मलिक, जगती राम स्वामी, जोनी लठवाल, हवा सिंह वर्मा, सुरेंद्र पहलवान, डॉ. राम मेहर राठी, किरण भाटिया, विद्या मोर, अनिल मान, मोनू बलि, सुरेश धवन आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button