Breaking NewsGohanaPolitics

PM मोदी ने एम.एस.पी. में भारी वृद्धि से विपक्ष को दिया करारा जवाब : वत्स

गोहाना :-20 अक्तूबर : भारतीय जनता पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील वत्स ने शुक्रवार को कहा कि पी. एम. नरेंद्र मोदी ने विभिन्न फसलों के एम.एस.पी. में भारी वृद्धि कर उस विपक्ष को करारा जवाब दिया है जो उन पर किसान विरोधी होने का दोष मढ़ रहा था । सुनील वत्स शहर में अंबेडकर चौक स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि एम. एस. पी. गेहूं के लिए प्रति क्विंटल 150 रुपए, जौ के लिए 115 रुपए, चने के लिए 105 रुपए, मसूर के लिए 425 रुपए, सरसों के लिए 200 रुपए और कुसुम के लिए 150 रुपए बढ़ाया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने दावा किया कि अब से पहले किसी भी सरकार ने एम. एस.पी. में इतनी ज्यादा वृद्धि कभी नहीं की।सोनीपत भाजपा के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र आर्य ने स्मरण करवाया कि वह भाजपा नीत गठबंधन की वाजपेयी सरकार ही थी जिसने किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रारंभ की थी। इस अवसर पर शेर सिंह बेडवाल, नरेश चानना, सुनील खां, महावीर ठसका, भूपेंद्र मुदगिल और संदीप कुमार भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button