राज्य सरकार द्वारा अर्जित अवकाश की कटौती नहीं हुई वापस तो घेरेंगे सी.एम. आवास
गोहाना :- 20 अक्तूबर : राज्य सरकार द्वारा अर्जित अवकाश में कटौती करने को सांझा मोर्चा और ऑल इंडिया परिवहन कर्मचारी संघ ने कड़ा विरोध किया है। सांझा मोर्चा के वरिष्ठ नेता और ऑल इंडिया परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक खोखर ने कहा कि सरकार द्वारा फिर से विभागीय कर्मचारियों की अर्जित अवकाश कम करना सहन नहीं किया जाएगा। उनके अनुसार कटौती वापस न होने पर करनाल में सी. एम. के आवास का घेराव किया जाएगा।
अशोक खोखर ने कहा कि सांझा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल की इसी साल 23 जन को परिवहन मंत्री के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी
थी। बैठक में पे ग्रेड की फाइल एफ. डी. में भेजने, छुट्टियां ज्यों की त्यों रखने और वर्कशॉप में कर्मचारियों की पक्की भर्ती करने सहित अन्य मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद भी सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों के अर्जित अवकाश में कटौती कर दी।


