गोहाना के प्रदीप सांगवान राजस्थान की झोटवाड़ा सीट के प्रभारी नियुक्त

गोहाना :-20 अक्तूबर : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में गोहाना के युवा भाजपा नेता प्रदीप सांगवान को 23 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए झोटवाड़ा सौट का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदीप सांगवान लगातार तीन बार सोनीपत संसदीय सीट के सांसद निर्वाचित हए स्व. किशन सिंह सांगवान के बेटे हैं। वह भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और खरखौदा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं। यह दूसरा अवसर है जब उन्हें किसी प्रदेश के चुनाव में वहां की किसी सीट की स्वतंत्र जिम्मेदारी दी गई है।
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रदीप सांगवान भाजपा नेतृत्व द्वारा सुजानपुर सीट के प्रभारी बनाए गए थे। यह सीट वह सीट है जहां से हिमाचल प्रदेश के पूर्व सी.एम. प्रेम कुमार धूमल विधासभा चुनाव लड़ते रहे हैं। अब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में उनको जयपुर देहात दक्षिण जिले में स्थित झोटवाड़ा विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। यह सीट ओलिम्पियन खिलाड़ी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन राठौर की सीट है। राठौर इसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ते रहे हैं। प्रदीप सांगवान ने उनके प्रभारी बनाने के लिए पी. एम. नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. एल. संतोष, सी. एम. मनोहर लाल खट्टर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का आभार व्यक्त किया है।



