गोहाना में बिजली कर्मचारियों ने कैथल के एस.ई. के खिलाफ किया प्रदर्शन
गोहाना :-20 अक्तूबर : कैथल में बिजली निगम के एस. ई. ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर केस दर्ज करवा दिया। इसके विरोध में एच. एस. ई. बी. वर्कर्स यूनियन की गोहाना इकाई के कर्मचारियों ने महम रोड स्थित एक्स. ई. एन. कार्यालय और बरोदा रोड स्थित सिटी सब डिवीजन के एस.डी.ओ. के कार्यालय में सांकेतिक धरना देकर कैथल के एस.ई. के विरुद्ध प्रदर्शन किया। यूनियन के नेता अनिल मलिक ने कहा कि कैथल एस.ई. ने वहां धरना दे रहे कर्मचारियों के विरुद्ध झठी शिकायत देकर केस दर्ज करवा दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर धरना देना अधिकार है। कैथल के एस.ई. मुकदमा दर्ज करवाकर कर्मचारियों का मनोबल कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। मलिक ने कहा कि जब तक कैथल के एस.ई. का तबादला और कर्मचारियों पर दर्ज केस वापस नहीं लिया जाएगा, प्रदेश में कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारी हड़ताल भी शुरू कर सकते हैं। इस मौके पर अंकित, अनिल शर्मा, धर्मेंद्र सोलंकी, सुनीत, सुंदर, सतीश, अशोक, लहणा सिंह, अजीत, पुनीत, सुखबीर, वजीर सिंह, अशोक आदि मौजूद रहे।



