EducationGohana

गढ़ी सराय नामदार खां गांव स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल की प्रार्थना सभा में ड्राइंग टीचर को हार्ट अटैक, मौत

गोहाना :-19 अक्तूबर : गढ़ी सराय नामदार खां गांव स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में गुरुवार की सुबह हादसा हो गया। स्कूल की प्रार्थना सभा में ड्राइंग टीचर को अचानक हार्ट अटैक हुआ। बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी गांव के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह 9 बजे होगा। वीरेंद्र सिंह (49) गढ़ी सराय नामदार खां गांव के थे। वह इसी गांव के सरकारी माध्यमिक विद्यालय में बतौर ड्राइंग टीचर नियुक्त थे। सुबह स्कूल लगने के समय जब प्रार्थना सभा हो रही थी, तब अचानक वह नीचे जमीन पर गिर पड़े। इस पर स्कूल के हेडमास्टर रविंद्र मलिक सहयोगी शिक्षकों के साथ उनको फौरन कार में शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के बीच वीरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वीरेंद्र सिंह की भांति उनकी पत्नी मीना देवी भी ड्राइंग टीचर हैं। वह गामड़ी गांव के गवर्नमेंट हाई स्कूल में नियुक्त हैं। दिवंगत शिक्षक अपने पीछे दो बेटे – विवेक और आशीष भी छोड़ गए हैं। विवेक गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज से एम.बी.बी.एस. कर रहा है। उसके लौटने के बाद उसके पापा के शव का दाह संस्कार होगा। गोहाना शैक्षणिक खंड के बी.ई.ओ. अनिल श्योराण ने वीरेंद्र सिंह के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button