Breaking NewsBusinessGohana

धान दूसरी मंडियों में जाने से परेशान गोहाना के आढ़तियों ने की हड़ताल समाप्त

गोहाना :-19 अक्तूबर : निर्यातकों की हड़ताल के चलते शहर की नई अनाज मंडी में धान की खरीद बंद थी। आढ़ती निर्यातकों के समर्थन में हड़ताल पर थे। पर लंबे इंतजार से तंग हो कर जब किसानों ने अपने धान को दूसरी मंडियों में ले जाना शुरु कर दिया, उससे होने वाले भारी आर्थिक नुकसान से आढ़ती सोच में पड़ गए। गुरुवार की शाम को आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में हड़ताल खत्म करने का निश्चय किया गया। अब शुक्रवार से गोहाना की अनाज मंडी में धान की खरीद होगी। आढ़ती एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बैठक में आढ़तियों का सामान्य मत था कि निर्यातकों के समर्थन के चलते हड़ताल से सीधे तौर से अब आढ़तियों को नुकसान तो किसानों को दूसरी जगह धान ले जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में दोनों पक्षों की सुविधा पर विचार करते हुए एकमत से निर्णय हो गया कि आढ़ती शुक्रवार से मंडी में धान की बोली करवाएंगे। इस तरह से निर्यातकों की हड़ताल से आढ़ती सीधे तौर से अलग हो गए हैं। अध्यक्ष विनोद सहरावत ने बताया कि अनाज मंडी में बुधवार को अवकाश रहेगा। यह छुट्टी उठान में तेजी के मकसद से की गई है। बोली का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे का रहेगा। इस बोली में भाव तय हो जाएंगे। ऐसे में दोपहर 12 बजे के बाद अनाज मंडी में धान की खुली बिक्री होगी। बैठक में संजीव सिंघल, गौरव जैन, बलराज लठवाल, बिल्लू मान, रमेश परुथी, सोमनाथ मंगल, जिनेंद्र जैन, मुकेश जैन, रोहतास लठवाल आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button