CrimeGohana

गोहाना के ठसका गांव में सोने और चांदी के 32 तोले के गहने चोरी

गोहाना :- 18 अक्तूबर : ठसका गांव में एक ग्रामीण के घर से आधी रात के समय संदूक खोल कर उसमें से 32 तोले के सोने और चांदी के गहने चुरा लिए गए। ये गहने 7 तोले सोने और 25 तोले चांदी के थे। चोरी का आरोप इसी गांव के एक व्यक्ति के भांजे पर है। पुलिस ने नामजद आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ललित पुत्र रामधन प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। उसका कहना है कि वह रात को 12 बजे अपने घर पर सो रहा था।उसी समय दीपक पुत्र पवन घर में आया। वह शामड़ी गांव का रहने वाला है तथा ठसका गांव के मोनू पुत्र रलदू का भांजा है।ललित का कहना है कि उसने सदूक के खुलने की आवाज सुनी। उस पर उसकी नींद खुल गई। इसे सामने देख कर दीपक वहाँ से भाग गया। आरोप है कि दीपक संदूक में से सोने के गहनों में एक हार, एक चैन और एक टीका, चांदी के कानों के टॉप्स समेत बाकी गहने चुरा कर ले गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button