गोहाना :- 18 अक्तूबर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा के अनुमोदन पर प्रवीण कश्यप को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए गोहाना हलके का संयोजक नियुक्त किया है। अपनी इस नियुक्ति के लिए कश्यप ने धनखड़ और राणा का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वह अपने दायित्व का निवर्हन पूर्ण निष्ठा और समर्पण से करेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का हलका संयोजक बनने पर बुधवार को प्रवीण कश्यप का सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा के गोहाना स्थित कार्यालय में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जगवीर जैन, सुरेश जागलान, सुमित कक्कड़, कृष्ण शर्मा, कृष्ण रहेजा, भूपेंद्र मुदगिल और सतीश सैनी भी उपस्थित रहे तथा प्रवीण कश्यप को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का वायदा किया। प्रवीण कश्यप ने कहा कि उनका दिल से यह प्रयास रहेगा कि वह गोहाना हलके के ज्यादा से ज्यादा कामगारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलवाएं।



