गोहाना :- 18 अक्तूबर : लायंस क्लब – गोहाना सिटी के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता की बेटी डॉ. ज्योति गुप्ता ने पहले एम.बी.बी.एस. में टॉप किया था। अब फार्मोकोलॉजी की एम. डी. में भी टॉप किया है। इस पर मेरठ की चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति के रूप में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को डॉ. ज्योति गुप्ता को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। डॉ. ज्योति गुप्ता ने एम.बी.बी.एस. मुजफ्फरनगर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से की थी। एम.बी.बी.एस. में भी डॉ.ज्योति ने टॉप किया था। इस पर उन्हें तीन साल पहले तब भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था।
फार्मोकोलॉजी में एम.डी. डॉ. ज्योति गुप्ता ने मेरठ स्थित लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से की। यह मेडिकल कॉलेज मेरठ की चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध है। जून में थ्योरी और जुलाई में इस साल फाइनल एग्जाम हुए। इनमें 71 प्रतिशत अंक के साथ डॉ. ज्योति ने अपनी यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी में जो दीक्षांत समारोह हुआ, उसमें स्वर्ण पदक ग्रहण करने के लिए डॉ. ज्योति गुप्ता गोहाना से अपने पापा डॉ. एस. एन. गुप्ता और मां मंजू गुप्ता संग पहुँचीं। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति के रूप में आनंदीबेन पटेल ने की। वह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल हैं। वह गुजरात की पूर्व सी.एम. हैं।



