Breaking NewsGohana
धान की खरीद न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी
गोहाना :- धान की खरीद न होने पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल के नेतृत्व में किसान व मजदूर अनाज मंडी में जुटे और सरकार को चेतावनी दी कि यदि धान की खरीद सही दाम पर नहीं हुई तो वे बुधवार सुबह सड़कों पर उतरेंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।


