EducationGameGohana

गोहाना में सी.बी.एस.ई. कलस्टर की 15वीं ब्वॉयज एथलीट मीट प्रारंभ

तीन दिन चलेंगे खेल मुकाबले, 12 जिलों के बच्चे हैं प्रतिभागी

 

गोहाना :- 17 अक्तूबर : मंगलवार को शहर के आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल में सी. बी. एस. ई. कलस्टर की 15वीं ब्वॉयज एथलीट मीट प्रारंभ हो गई। तीन दिन की ये खेल प्रतियोगिताएं अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा स्टेडियम में आयोजित होंगी। इन खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 12 जिलों के सी.बी.एस.ई. से सम्बद्ध बच्चे भाग लेंगे। ब्वॉयज एथलीट मीट का शुभारंभ गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी, गोहाना पुलिस जिला के ए. सी. पी. सोमवीर सिंह और गोहाना शैक्षणिक खंड के बी.ई.ओ.अनिल श्योराण ने किया। चीन एशियाड की कांस्य पदक विजेता सोनम मलिक, रजत पदक विजेता और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तनु गुलिया भी पहुंचीं। शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल कंचन आहूजा के साथ कोच अक्षय मलिक, मनजीत ढिल्लों, कपिल मलिक और सुदेश ने किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए गोहाना सिटी थाने के एस.एच.ओ. नीरज लठवाल के साथ गोहाना नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, ओम पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मनजीत खासा, शिक्षाविद हरीश कर्नाटक, कमला कर्नाटक और सुरेश मल्होत्रा, पूर्व नगर पार्षद महेश तरीका के साथ ब्रज मोहन मल्होत्रा, विजय जिंदले, विजय मग्गो, डॉ. मनोज शर्मा, जगविजय लठवाल आदि भी पहुंचे। यह ब्वॉयज एथलीट मीट गुरुवार को सम्पन्न होगी। इस खेल प्रतियोगिता के मुकाबले अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के आयु वर्गों में होंगे। प्रतियोगिताएं दौड़ में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर, हाई जंप, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो की होंगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button