गोहाना :-16 अक्तूबर : गांव खानपुर कलां में पांच अक्तूबर को घर में घुसकर दंपती से मारपीट की थी। पति पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। पत्नी का आरोप है कि आरोपी अब वाट्सएप पर काल करके केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। सोमवार को पत्नी ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। गांव खानपुर कलां की पूनम पत्नी दीपक ने शिकायत दी कि पांच अक्तूबर की रात को उनके घर का दरवाजा तोड़ कर कई व्यक्ति घर में घुस आए थे। उससे दुर्व्यवहार किया गया था और उसके पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। घर में भी तोड़फोड़ की गई थी। उस समय पति की शिकायत पर सदर थाना में सात नामजद और चार-पांच अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।
Check Also
Close



