गोहाना :- 16 अक्तूबर : भगवान राम जन्म की लीला के मंचन के साथ सोमवार को गढ़ी उजाले खां गांव स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रामलीला का मंचन
विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया। राम प्राची, सीता साक्षी, कोमल लक्ष्मण, दशरथ साक्षी, विश्वामित्र मुस्कान, कौशल्या तनु, कैकेयी मौसमी तो सुमित्रा ममता बनीं। अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल सुशील बंसल ने की। मुख्य अतिथि नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने दीप प्रज्वलित कर मंचन का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आर्य रहे। छात्राओं के मंचन के साक्षी बनने के लिए गोहाना अनाज मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सहरावत और सचिव संजीव सिंघल, आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के निर्देशक डॉ. सुरेश सेतिया और संरक्षक आजाद सिंह दांगी, एस. एस. एस. जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश जैन, मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन नत्था सिंह सैनी, गीता विद्या मंदिर के अध्यक्ष परमानंद लोहिया, जैन स्कूल के मैनेजर वीरेंद्र जैन और प्रिंसिपल के. एल. दरेजा आदि भी पहुंचे। प्रिंसिपल बंसल ने बताया कि विजयादशमी तक प्रतिदिन रामलीला के प्रसंगों को क्रम रूप से मंचन किया जाएगा।



