गोहाना :- 14 अक्तूबर : मेन बाजार स्थित जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा रोड सेफ्टी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के कक्षा 3 से 5 के सब-जूनियर वर्ग में अंकित सैनी प्रथम, आरुष द्वितीय और ध्रुव तृतीय रहे। तीनों बच्चे कक्षा 5 के छात्र हैं।अध्यक्षता प्रिंसिपल के. एल. दरेजा ने की। उन्होंने ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। कक्षा 6 से 8 के जूनियर वर्ग में कक्षा 8 के गीतेश प्रथम, इसी कक्षा के डिम्पी द्वितीय और कक्षा 6 के स्नेहा तृतीय रहे। कक्षा 9 से 12 के सीनियर वर्ग में कक्षा 12 के नमन प्रथम, कक्षा 11 के रवि द्वितीय और इसी कक्षा की मुक्ति तृतीय स्थान पर रहे। अब ये बच्चे खंड स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष सहयोग ममता अग्रवाल, सत्यवीर स्वामी, सुनील कुमार, राजवीर सिंह, जय किशन, कौशल्या, सोमा, प्रियंका, उर्मिला आदि का रहा।
Related Articles
Check Also
Close



