गोहाना :- 13 अक्तूबर : अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक लड़की का फोटो लगाना आहुलाना गांव के युवक को महंगा पड़ गया। जब लड़की के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, उसने अपने ही घर के चा ै बारे पर चुन्नी का फंदा लगा लिया और जान दे दी। पुलिस ने मृतक जीजा के बयान पर 3 महिलाओं समेत 5 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विनोद पुत्र जयपाल रोहतक जिले के चांदी गांव का रहने वाला है। वह गोहाना के आहुलाना गांव में शादीशुदा है। उसका साला राजू पुत्र धारा सिंह करीब चार महीने से चांदी गांव में अपनी बहन और जीजा के साथ रह रहा था। आरोप है कि राजू ने अपने इंस्टाग्राम के पेज पर जीजा के घर के पड़ोस में रहने वाली एक लड़की की फोटो लगा ली। इस की जानकारी मिलने पर उस लड़की के परिजन विनोद के घर पहुंचे। आरोपियों ने कहा कि राजू को हमारे हवाले करो, हम उसे जान से मारेंगे। उस वक्त राजू वहां नहीं था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू वापस आहुलाना गांव में आया। उसने घर के चौबारे पर चुन्नी का फंदा बनाया। वह पंखे से लटक गया। परिजनों से जब उसे नीचे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे शहर के सरकारी अस्पताल में लाए। वहां भी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 3 महिलाओं- पूनम, सुरेश कुमारी और मेनका, दो पुरुषों-सागर और जयवीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया।



