गोहाना :- 13 अक्तूबर : शुक्रवार को गढ़ी सराय नामदार खां गाँव स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में केवल 23 साल की उम्र में HCS बने सन्नी दलाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेडमास्टर रविंद्र मलिक ने की।संयोजन हेड टीचर सतपाल सिंह ने किया। सन्नी दलाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप पढ़ाई को ज्यादा समय दें, पर साथ में खेलों में भी भाग जरूर लें। जब 12वीं पास कर लें, उसी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की पूरी लग्न से तैयारी प्रारंभ कर दें। एच.सी. एस. की परीक्षा की तैयारी के लिए विषय चयन के बारे में नवचयनित एच.सी.एस. अधिकारी ने कहा कि आप को जो विषय पसंद हो, उसी को सलेक्ट करें, आप को तैयारी करने में आनंद आएगा। उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। अभिनंदन समारोह का संयोजन शिक्षिका कुसुम रोहिल्ला, मंजू और मीना ने किया। इस अवसर पर शिक्षक अनिल खटकड़, सुनील भावा, राजवीर मलिक, दलबीर खुंडिया, संत लाल रोहिल्ला आदि भी उपस्थित रहे।
Related Articles
Check Also
Close


