गोहाना :- 12 अक्तूबर : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने गुरुवार को अपने स्कूल के उन विजेता बच्चों और उनकी तैयारी करवाने वाली शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जिन्होंने जींद में हुए क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में सफलता की पताका फहराई। जींद के गोपाल विद्या मंदिर में क्षेत्रीय स्तर का संस्कृति महोत्सव 8 अक्तूबर और 9 अक्तूबर को हुआ। प्रश्न मंच में किशोर वर्ग में दीपांशु, एंजल और लक्ष्य प्रथम, शिशु वर्ग में पलक, वंश और देवांश द्वितीय रहे। किशोर वर्ग में मूर्ति कला में आकांक्षा प्रथम, बाल वर्ग में कथा-कथन में रीतिका तृतीय रही। इन बच्चों की तैयारी करवाने वाली शिक्षिकाएं -निशा, संगीता गोयल और निर्मला रहे । अब विजेता बच्चे मथुरा में होने
वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।



