EducationGohana

बड़ौता गांव के गवर्नमेंट कॉलेज की नई प्रिंसिपल डॉ. सुदेश लाठर ने छात्रों को चेतावनी दी ; कॉलेज में लगातार 6 दिन न आने पर काट दिया जाएगा नाम

गोहाना :- 11 अक्तूबर : गोहाना-सोनीपत मार्ग पर स्थित बड़ौता गांव के गवर्नमेंट कॉलेज की नई प्रिंसिपल डॉ. सुदेश लाठर ने बुधवार को चेतावनी दी कि सभी विद्यार्थियों का कॉलेज में रोज आना और क्लास अटेंड करना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो विद्यार्थी लगातार 6 दिन गैर-हाजिर रहेंगे, उनका नाम काट दिया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रिंसिपल विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेश पर भारतीय भाषा दिवसोत्सव पर काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का मंच संचालन ज्ञान देवी और महक ने किया। निर्णायक मंडल में अनिल बड़गूजर, डॉ. मुकेश श्योराण, डॉ. विकास मलिक, डॉ. राजेश डावर और महक थे। प्रतियोगिता में दीपेश और भारती प्रथम, महक और ऋतु द्वितीय तथा आयु तृतीय रहीं । काव्यपाठ प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष सहयोग डॉ. प्रदीप कुंडू, डॉ. कविता राठी, निकिता आदि का रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button