EducationGohana

दून पब्लिक स्कूल की टीम जिला स्तर की योग प्रतियोगिता में प्रथम

गोहाना :- 11 अक्तूबर : गोहाना-पानीपत मार्ग पर स्थित दून पब्लिक स्कूल की टीम सोनीपत जिले की जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही। बुधवार को विजेता टीम के सदस्य विद्यार्थियों को स्कूल में समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। हिंदू स्कूल, सोनीपत में 6 अक्तूबर और 7 अक्तूबर को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। दून पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति छाबड़ा के अनुसार इस प्रतियोगिता में उनके स्कूल की जिस टीम को सर्वप्रथम घोषित किया गया, उसमें ध्रुव, देवेन, नक्ष, यश, चिराग, केशव और गिरीश रहे। इनमें से देवेन का चयन राज्य स्तर की जल्दी होने वाली चैम्पियनशिप के लिए हो गया।विजेता टीम और उसके कोच को स्कूल के प्रबंधक राजेश कुमार और उप प्रबंधक विक्रांत कुमार ने सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button