EducationGohana

जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में शकील प्रथम, परी-मुस्कान द्वितीय

गोहाना :- 11 अक्तूबर मेन बाजार स्थित जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को कक्षा 6 और कक्षा 7 के लिए विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में कक्षा 7 में शकील के मॉडल को प्रथम घोषित किया गया। द्वितीय स्थान पर परी और मुस्कान, तृतीय स्थान पर मीत और रोशनी के मॉडल रहे। विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि गोहाना शैक्षणिक खंड के बी.ई.ओ. अनिल श्योराण थे और अध्यक्षता प्रिंसिपल के. एल. दरेजा ने की। संयोजन विज्ञान शिक्षिका प्रियंका ने किया। निर्णायक मंडल में मुख्य अतिथि श्योराण के साथ शिक्षक मुकेश कालड़ा और प्राइमरी विंग की इंचार्ज ममता अग्रवाल भी थे। कक्षा 6 में धोनी और चिरंजी का मॉडल प्रथम, स्वास्तिक द्वितीय तथा जिया और निशा का मॉडल तृतीय रहा। प्रदर्शनी के आयोजन में विशेष सहयोग सुनील कुमार, जय किशन, दलबीर सिंह, राजबीर, अनिता, उर्मिला, शशिबाला, कौशल्या और सोमा रानी का रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button