Breaking NewsEducation

गोहाना में 8 दिव्यांग बच्चों को भेंट किए गए कृत्रिम उपकरण

गोहाना :- 10 अक्तूबर : शहर में समता चौकी के निकट स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संसाधन कक्ष में मंगलवार को कृत्रिम उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विभिन्न स्कूलों के कुल 8 बच्चों को कृत्रिम उपकरण भेंट किए गए। कृत्रिम उपकरण वितरण समारोह की अध्यक्षता प्रिंसिपल – कम बी. आर. सी. सतेंद्र दहिया ने की। संयोजन स्पेशल टीचर बलराज ,नीलम, सुनीता, आरती और रुकमणि ने किया। प्रिंसिपल सतेंद्र दहिया ने अध्यापकों के साथ अभिभावकों से भी आग्रह किया कि दिव्यांग बच्चों को वे हतोत्साहित न होने दें। ऐसे बच्चों का मनोबल लगातार बढ़ाते रहे। दहिया ने कहा कि दिव्यांग बच्चे प्रोत्साहन से सामान्य बच्चों से भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस अवसर पर जगविजय लठवाल, जसवंत सिंह, सुदेश, सरोज, सीमा, प्रवीण, रणबीर सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button