GohanaPolitics

सांसद रमेश कौशिक ने जन संवाद कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं

गोहाना :- 10 अक्तूबर : सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद रमेश कौशिक मंगलवार को कासंडी गांव में पहुंचे। इस गांव में उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को मौके पर ही उनके समाधान के आदेश दिए भाजपा सांसद ने ग्रामीणों की मांग पर कासंडी गांव में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था के लिए एक और ट्यूबवेल लगाने का आदेश दिया तो स्टेडियम के अधूरे पड़े हॉल का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देश दिए। ग्रामीणों की शेष समस्याओं के भी शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सांसद रमेश कौशिक ने दावा किया कि एक सांसद के जो भी कार्य होते हैं, उन्होंने वे सब कार्य पूर्ण करवा दिए हैं। रेलवे ने सोनीपत रेलवे स्टेशन के सुधारीकरण के साथ सोनीपत-जींद रेल लाइन और पानीपत-रोहतक रेल लाइन का विद्युतीकरण करवाया है। इसी तरह से नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा सोनीपत से वाया खरखौदा लोहारू तथा दिल्ली से कटड़ा तक के नए नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। सांसद के जन संवाद कार्यक्रम में एस.डी.एम. आशीष वशिष्ठ, गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी, सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद जय सिंह मलिक, सोनीपत भाजयुमो के जिला अध्यक्ष संदीप कौशिक आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button