गोहाना :- पानीपत-रोहतक हाइवे पर मुंडलाना गांव स्थित एक ढाबे पर खाना देने से मना करने पर युवक ने टोका तो पहले उसे डिब्बा फेंक कर मारा। उसके बाद रॉड से उसकी पिटाई की। करनाल जिले के बल्ला गांव निवासी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वह 8 अक्टूबर को गांव के ही प्रदीप के साथ बाइक पर बुटाना गांव में ट्राली लेने के लिए आया था। उसके बाद वे बाइक से गांव वापस जा रहे थे। वह खाना खाने के लिए मुंडलाना गांव स्थित महादेव ढाबे पर रुक गए। वहां ढाबा संचालक अनुज को खाना लगाने के लिए कहा तो उसने उन्हें थोड़ा समय लगने व बैठने के लिए कहा। इसके कुछ देर बाद उसने उन्हें खाना न देने के लिए कहा। इस पर उसने टोका तो अनुज ने उसके मुंह पर डिब्बा फेंक कर मारा।
इसके बाद अंदर से रॉड लेकर आया और उसे पीटने लगा। ढाबे के 5-6 हेल्परों ने भी उसे लात-घुसे मारे और जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



