CrimeGohana

जवाहरा गांव में पंचायती प्लॉट के पास से गली निकालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, 6 घायल

गोहाना :- जवाहरा गांव में पंचायती प्लॉट के पास से गली निकालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस पर चार लोगों ने परिवार के छह सदस्यों की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उन पर फरसे व कस्सी से वार किया। सदर थाना पुलिस ने 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायकर्ता प्रदीप ने बताया कि गांव में बलवान का पंचायती प्लॉट है। 7 अक्टूबर को गांव में पंचायत हुई थी। इसमें बलवान की 240 गज जगह छोड़कर 5 फीट की गली निकालने की बात हुई थी। इसके बाद रविवार को सुबह करीब 9 बजे गली के निर्माण के लिए ईंट आई थी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रदीप के अनुसार जब मजदूर ईंट उतार रहे थे तो उस समय वह अपने घर के पास था। वहां उसका चाचा राजपाल, सतबीर, भाई मुकेश, दादा सुगनचंद व रामफल भी थे। उसी समय सोहन लाल, मनीष, कृष्ण व बलवान वहां आए और बहस शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने उन पर फरसे व कस्सी से वार किया और ईंट भी मारी। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें छुड़ाया, जिसके बाद वे उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से राजपाल, सतबीर, मुकेश व सुगनचंद को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से भी डॉक्टर ने सतबीर व राजपाल को रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button