गोहाना :- सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो युवकों पर उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण करके दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी रोहित क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है। एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि रोहित व छोटू ने 6 अक्टूबर को उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण करके दुष्कर्म की कोशिश की। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उसके बाद नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए और महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग कराई। उसके बाद आरोपी रोहित को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Related Articles
एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड सीएसआर के सौजन्य से गोहाना और मुडलाना में टीबी मरीजों को दी गईं पोषण किट, मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की पहल
7 days ago
एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम अंकित कुमार
7 days ago

