गोहाना :-9 अक्तूबर : गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित नालंदा इंटरनेशनल स्कूल के 5 खिलाड़ी दो खेलों में स्टेट चैम्पियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। चयनित खिलाड़ियों को सोमवार को स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक ने सम्मानित किया। सोनीपत के लिटिल एंजल स्कूल में जिम्नास्टिक की जिला स्तर की प्रतियोगिता 4 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक हुई। इस चैम्पियनशिप में अंडर-11 के आयु वर्ग में नालंदा स्कूल के तीन विद्यार्थी-जतिन, ऋतिक और अंश प्रथम रहे। इस आधार पर इन तीनों का चयन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए हो गया। उधर, एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं सोनीपत के छोटू राम आर्य जाट कॉलेज में हुईं। इन प्रतियोगिताओं मे नालंदा स्कूल के छात्र तनीष ने 100 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तनीष का सलेक्शन भी स्टेट चैम्पियनशिप के लिए हो गया।
Related Articles
Check Also
Close


