EducationGameGohana

गोहाना का गीता विद्या मन्दिर मानसा, कुरुक्षेत्र में छाया

गोहाना :- 5 अक्तूबर : विद्या भारती द्वारा पंजाब के मानसा शहर और कुरुक्षेत्र में आयोजित 34वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में गोहाना का गीता विद्या मंदिर छा गया। वहां से लौटने पर विजेता बच्चों को स्कूल के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने सम्मानित किया । पंजाब के मानसा शहर स्थित सर्व हितकारी विद्या मंदिर में विद्या भारती ने एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इन प्रतियोगिताओं में गीता विद्या मंदिर के बच्चों में मानसी ने एक स्वर्ण, एनी ने एक स्वर्ण और एक रजत, सफल ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य, दक्ष ने एक स्वर्ण, हर्षिता ने 2 स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त किए जब कि अंजलि, कनिका, अमन और हर्षित में से प्रत्येक ने एक-एक रजत पदक हासिल किया। कुरुक्षेत्र में थ्रोबाल और शतरंज की प्रतियोगिताएं हई | थ्रो बाल में बाल वर्ग और किशोर वर्ग के छात्र प्रथम और तरुण वर्ग में द्वितीय रहे। शतरंज में तरुण वर्ग के छात्रों और किशोर वर्ग की छात्राओं ने ततीय स्थान प्राप्त किया। अब थ्रो बाल के विजेता छात्र राष्ट्रीय खेल खेलने बेंगलुरु जाएंगे। स्कूल के अध्यक्ष परमानंद लोहिया और मैनेजर सुरेंद्र गर्ग ने विजेता बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button