CrimeGohana

गोहाना के स्कूल में होमवर्क न करने की टीचर को बताने पर मॉनीटर को पीट डाला

गोहाना :- 5 अक्तूबर : एक क्लास मॉनीटर ने अपने टीचर को बताया कि एक विद्यार्थी होम वर्क कर के नहीं आया। इस पर आरोपी ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक साथी के साथ मॉनीटर को घेरे लिया तथा उसे पीट डाला। उसे महिला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। मॉनीटर के बयान पर सिटी थाने की पुलिस ने आरोपी छात्र और उसके साथी पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जतिन पुत्र नरेश पुत्र अविनाशी लाल चोपड़ा कॉलोनी की गली नंबर 11 में रहता है। वह शहर में समता चौकी के सामने स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ता है। वह क्लास का मॉनीटर है। उसी की क्लास में दीपक पुत्र सतबीर है। जतिन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दीपक होम वर्क कर के नहीं आया था। उसने इस की सूचना क्लास मॉनीटर होने के नाते क्लास टीचर को दे दी। इसी से आरोपी छात्र दीपक भड़क गया। जतिन के अनुसार स्कूल में अवकाश होने के बाद जब वह अपने भाई के साथ विश्वकर्मा चौक में पहुंचा, वहां दीपक सुशील पुत्र जितेंद्र के साथ आया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके सिर में कोई नुकीली चीज मारी गई।परिजन घायल मॉनीटर को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में ले कर पहुंचे। वहां से उसे गांव खानपुर कलां स्थित बी.पी.एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button