CrimeGohana

गोहाना में फर्जी दस्तावेज और फर्जी गवाह की मदद से बेच दी महिला की जमीन

मुख्यमंत्री को शिकायत करने के बाद हुआ केस दर्ज

गोहाना :- 4अक्तूबर  : शहर में फर्जी दस्तावेज और गवाह के आधार पर एक महिला की जमीन बेच दी गई। महिला जमीन को अपनी बेटी के नाम करवाना चाहती थी । जब वह दस्तावेज तैयार करवाने आई तो पता चला कि उसकी जमीन को किसी दसरी महिला के नाम किया जा चुका है।महिला ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत की लेकिन मामला दर्ज करके कार्रवाई नहीं की गई। इस पर महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायत की। अब शहर थाना गोहाना में अधिवक्ता, सचिव समेत छह नामजद और अन्य के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पानीपत में इसराना की सरोज बाला ने पुलिस को बताया कि उसकी गोहाना में पानीपत रोड के निकट दो कनाल जमीन है। उसने यह जमीन बिजेंद्र से खरीदी थी। उसने अपने हिस्से की जमीन किसी को नहीं बेची और न ही रजिस्ट्री करवाने तहसील कार्यालय में आई। वह अपने प्लाट को अपनी बेटी शीतल पत्नी रणदीप निवासी गांव गढ़ी सराय नामदार खां के नाम हस्तांतरण करवाना चाहती थी। तहसील कार्यालय में आने पर पता चला कि उसकी जमीन के हिस्से की कमलेश के नाम रजिस्ट्री हो चुकी है। उसने आरोप लगाया कि कमलेश, अधिवक्ता अजीत, रणबीर, कुलदीप सचिव, टाइपिस्ट राहुल, जगदीश नंबरदार और अन्य ने फर्जी दस्तावेज और गवाह तैयार करके उसके हिस्से की जमीन को दसरे के नाम करवाया। उसकी जगह किसी दूसरी महिला को खड़ा किया गया।

सरोजे बाला का कहना है कि इस मामले में तहसील कार्यालय के रजिस्ट्री करने वाले अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। उसने एक साल पहले अक्तूबर 2022 में इस संबंध में शहर थाना गोहाना की पुलिस और उप पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उसने मुख्यमंत्री को शिकायत की। अब शहर थाना गोहाना में मामला दर्ज किया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button