CrimeGohana

गोहाना के घड़वाल गांव में एक ग्रामीण ने पहले टैंपो की चाबी निकालकर बाहर फेंकी फिर टैंपो चालक की करी पिटाई

गोहाना :- घड़वाल गांव में एक ग्रामीण ने पहले टैंपो की चाबी निकालकर बाहर फेंक दी। इसके बाद टैंपो चालक की पिटाई कर दी। घायल टैंपो चालक को उसके बेटे ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस पर बरोदा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घड़वाल गांव निवासी सुखबीर ने पुलिस को बताया कि वह 29 सितंबर को रात करीब 9 बजे अपने टैंपो को लेकर गोहाना से अपने घर जा रहा था। जब वह गांव में शराब के ठेके के पास पहुंचा तो वहां बिजेंद्र उर्फ छोटीया व विजेंद्र ने टैंपो रोकने का इशारा किया। इस पर उसने टैंपो रोक दिया। उसे बिजेंद्र उर्फ छोटीया ने कहा की उन्हें भी घर तक ले चलो। उसने दोनों को टैंपो में बैठा लिया और उसके बाद गांव के मुख्य अड्डे पर धर्मशाला के पास उतार दिया। इस दौरान बिजेंद्र उर्फ छोटीया ने उसके टैंपो की चाबी निकाल कर फेंक दी व उसके साथ मारपीट की। विजेंद्र ने बीच बचाव कर उसे छुटवाया। इसके बाद भी बिजेंद्र उर्फ छोटीया ने उसके सिर में डंडा मारा और जान से मारने की धमकी दी। इसी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button