CrimeGohana

गोहाना में डिफाल्टर उपभोक्ता ने बिजली कर्मियों से की अभद्रता, कुल्हाड़ी लेकर पीछे भागा, FIR दर्ज

सोनीपत में बिजली निगम के एसडीओ ने पुलिस को बताया की बिजली कर्मी अनूप सिंह व अजीत 27 सितंबर घड़वाल गांव में बिजली निगम के डिफाल्टर राशि की रिकवरी के लिए गांव में गए थे। जब वह राजकुमार के पास राशि लेने के लिए पहुंचे तो बिजली कर्मियों के साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

गोहाना :- सोनीपत के गोहाना के घड़वाल गांव में बिजली कर्मी के साथ अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बिजली निगम अधिकारियों ने बरोदा थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।रिकवरी के लिए गांव घड़वाल गई थी बिजली निगम की टीम 

बिजली निगम के एसडीओ ने पुलिस को बताया की बिजली कर्मी अनूप सिंह व अजीत 27 सितंबर  घड़वाल गांव में बिजली निगम के डिफाल्टर राशि की रिकवरी के लिए गांव में गए थे। जब वह राजकुमार के पास राशि लेने के लिए पहुंचे तो बिजली कर्मियों के साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं राजकुमार बिजली कर्मी के पीछे कुल्हाड़ी लेकर भाग लिया। बिजली कर्मी अपना बचाव कर वहा से निकले और बिजली निगम के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। बिजली निगम के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिजली निगम के एसडीओ ने दर्ज कराया मुकदमा  बिजली कर्मियों से अभद्रता और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत मिली थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। -इंस्पेक्टर रमेश चंद्र, प्रभारी थाना बरोदा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button