गोहाना :- 29 सितम्बर : शुक्रवार को प्रशासन को सैटेलाइट से गांव बुटाना में धान की फसल के अवशेष (पराली) जलाने की सूचना मिली । इसके बाद एस.डी.एम. आशीष वशिष्ठ और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एस.डी.ओ. डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पराली जलाने के
दोषी दौ किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
एस.डी.एम. ने कहा कि अगर कोई किसान पराली
जलाएगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। धान के
अवशेष जलाना पर्यावरण के लिए बहुत ही घातक है।
आगजनी से सम्पत्ति, मानव जीवन व अन्य जीव-जंतुओं को भी हानि होती है। आग में किसान के मित्र कीट भी जलने से नष्ट हो जाते हैं। एस.डी.ओ. डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा के अनुसार शुक्रवार को गांव बुटाना में पराली जलाने पर सुनील पुत्र रति रॉम और रणबीर पुत्र अमर सिंह पर ढाई-ढाई हजार रुपये जुर्माना किया गया।
इन दोनों किसानों ने अपने खेत में धान की पराली
में आग लगा रखी जिसकी सूचना सैटेलाइट से प्राप्त हुई।



