गोहाना :- सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर पर सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। महिला की शिकायत पर जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, बल्कि उसे गिरफ्तार भी किया है। आरोपी अमित उर्फ सीटू क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान अमित उर्फ सीटू उसके घर में घुस गया। उसने उसे अकेली सोते देख उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर उसने शोर मचाया तो अमित उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। उसके बाद पुलिस ने महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग भी कराई। वहीं आरोपी अमित उर्फ सीटू को गिरफ्तार कर लिया।
Related Articles
एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड सीएसआर के सौजन्य से गोहाना और मुडलाना में टीबी मरीजों को दी गईं पोषण किट, मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की पहल
7 days ago
एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम अंकित कुमार
7 days ago

