GohanaPolitics

गोहाना में भाजपाइयों ने फूंके उदयभान, राहुल गांधी के पुतले

गोहाना :- 23 सितम्बर : शनिवार की रात को शहर केअंबेडकर चौक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पुतलों के दहन किया। प्रदर्शन उदयभान की देश के पी. एम. और प्रदेश सी.एम. पर की गई टिप्पणियों के विरोध में किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा ने किया तथा संयोजन जिला उपाध्यक्ष बलराम कौशिक और अरुण बड़ौक का रहा । तीर्थ सिंह राणा ने कहा कि उदयभान की यह बेशर्मी की हद है कि वह अपने शब्दों को वापस लेने और माफी मांगने तक से इंकार कर रहे हैं। अभद्र टिप्पणियों का खामियाजा पूरी कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा तथा देश की जनता अपने नेताओं के अपमान का बदला स्वयं लेगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बलराम कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता की आदत पड़ चुकी थी । पार्टी ने नेता राजकाज से बाहर होना हजम नहीं कर पा रहे हैं तथा बौखलाहट में अनाप-शनाप बोल रहे हैं। अरुण बड़ौक ने कहा कि उदयभान बोलने की तमीज तक भूल गए। जो व्यक्ति एक दल का प्रदेश अध्यक्ष हैं, उसे कुछ भी बोलते समय मर्यादा का भी ध्यान रखना चाहिए और गरिमा का भी। उन्होंने कहा कि उदयभान के शब्द इस बात के प्रतीक हैं कि वे अपने मानसिक संतुलन को खो चुके हैं। इस प्रदर्शन में शेर सिंह बेडवाल, सूरजमल छपरा, सुमित कक्कड़, रजनीश मलिक, मुकेश रोहिल्ला, डॉ. रमेश कश्यप, सूरत सिंह, सुधीर मलिक, अनूप कुंडू, बलदेव राज गर्ग, विकास कुहाड़, सुशील पांचाल आदि ने भी भाग लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button