गोहाना :- 21 सितम्बर : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जे. एल. एन. स्कूल के चार मेधावी बच्चों का चयन हरियाणा स्टेट मेरिट स्कॉलरशिप के लिए हुआ है। चारों चयनित विद्यार्थियों को गुरुवार को स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह की संयुक्त अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा का रहा। प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा के अनुसार हरियाणा स्टेट मेरिट स्कॉलरशिप के लिए चयन उन बच्चों का होता है जो कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हैं। डॉ शर्मा ने बताया कि मेरिट स्कॉलरशिप के लिए चयनित उनके चार विद्यार्थी संजय चौहान पुत्र विजय चौहान, तमन्ना पुत्री देवेंद्र सिंह, सूरज पुत्र उमेद सिंह तथा वरुण पुत्र विकास हैं। संजय के पिता योग गुरु, तमन्ना के पिता हौटल मालिक, सूरज के पिता इलेक्ट्रिशियन और वरुण के पिता शुगर मिल कर्मचारी हैं स्कूल के सह निदेशक राज कुमार ने भी चयनित बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
Related Articles
Check Also
Close



