गोहाना :- 20 सितम्बर : जींद स्थित चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बी. एड के प्रथम वर्ष की परीक्षा में शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जे.एल.एन. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 78.85 प्रतिशत अंक के साथ सीमा पुत्री सतीश प्रथम स्थान पर रही।कॉलेज के एम. डी. सुनील शर्मा ने बताया कि बी. एड कॉलेज में द्वितीय स्थान पर प्रियंका पुत्री वेद प्रकाश रहीं। उनके प्राप्तांक 77.85 प्रतिशत रहे। इसी तरह से तृतीय स्थान पर छात्रा वीनस पुत्री संजीत कुमार रहीं। उनके प्राप्तांक 76.71 प्रतिशत रहे। बी.एड कॉलेज की मैनेजर कृष्णा शर्मा और जे. एल. एन. स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा के साथ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर सुरजीत सिंह, अनु सांगवान आदि ने भी प्रथम तीन स्थानों पर रही छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
Related Articles
Check Also
Close



