CrimeGohana

गोहाना में काम के पैसे मांगने पर फोटोग्राफर पर हुआ हमला

गोहाना :- 20 सितम्बर : जनवरी में किए काम के पैसे मांगने पर फोटोग्राफर को जान से मारने की धमकी दी गई। उसने एफ.आई.आर. दर्ज करवा दी तो उसकी रंजिश में करीब 6 लोगों ने फोटोग्राफर को घेर लिया तथा उसे बुरी तरह से पीट डाला। घायल फोटोग्राफर को उसका सहयोगी फोटोग्राफर इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में ले कर पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विकास की फोटोग्राफर की शॉप शहर में गुढ़ा रोड पर गीता विद्या मंदिर के निकट है। वह सुबह बाइक पर अपने सहयोगी फोटोग्राफर आशीष के साथ घर से शॉप पर जा रहा था। आशीष को मोबाइल फोन ठीक करवाना था। वह रास्ते में बस स्टैंड के पास उतर गया। विकास जब सेक्टर 7 के मोड़ पर पहुंचा, उसे अचानक करीब 6 लोगों ने घेर लिया तथा उसे बिंडों से बुरी तरह से पीटने लगे। लोगों के इकट्ठे होने पर आरोपी वहां से भाग गए। विकास ने फोन कर आशीष को मौके पर बुलाया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

विकास का कहना है कि उसने जनवरी के महीने में माछरी गांव के एक ग्रामीण के घर फंक्शन की फोटोग्राफी की थी। उसकी पेमेंट अब तक भी नहीं की गई। तीन दिन पहले धमकी दी गई कि अगर पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। इस पर उसने माछरी गांव के मोहाना थाने में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई। एफ.आई.आर. दर्ज होने पर आरोपी भड़क उठा और उसने उसकी रंजिश में उस पर हमला करवा दिया। घायल फोटोग्राफर विकास को उसके साथी फोटोग्राफर आशीष ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button