CrimeGohana

गोहाना के लाठ जौली चौक पर दोहरे हत्याकांड के षड्यंत्रकारी दो आरोपी गिरफ्तार

गोहाना :- गांव लाठ-जौली के अड्डे पर हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने षड्यंत्र रचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव लाठ निवासी दीपक व धर्मपाल हैं। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
गांव लाठ-जौली के अड्डे पर 15 सितंबर की सुबह बाइक व गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर सेवानिवृत्त दो फौजियों रमेश व राज सिंह की हत्या कर दी थी। सदर थाना पुलिस ने मृतक रमेश के चचेरे भाई मंजीत के बयान पर पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश व षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। हत्या की वारदात गांव के सूरज की हत्या का बदला लेने की रंजिश में किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने अब मामले में दीपक व धर्मपाल को लाठ गांव से ही गिरफ्तार किया है। उन पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप है। सदर गोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।
Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button