EducationGohana

JLN कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थी अनुज ने बी.एड में 78.96.% अंक प्राप्त क़र किया टॉप

गोहाना :-19 सितम्बर : जींद स्थित चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी ने बी.एड कीपरीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जिसमें प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के सकल परिणाम के आधार पर JLN कॉलेज ऑफ एजुकेशन में
प्रथम स्थान पर 78.96 प्रतिशत अंक के साथ अनुज शर्मा पुत्र गुरु दत्त शर्मा रहे। यह जानकारी मंगलवार को कॉलेज के एम.डी. सुनील शर्मा ने दी। सुनील शर्मा के अनुसार 78.68 प्रतिशत अंक के साथ विनति पुत्री प्रवीण कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर 78.27 प्रतिशत अंक के साथ दीक्षा मुंजाल पुत्री राजेश मुंजाल रही। प्रथम वर्ष की परीक्षा में अनुज शर्मा और विनति संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे थे। इस बार सकल परीक्षाफल में अनुज ने प्रथम स्थान तो
विनति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की मैनेजर कृष्णा शर्मा, जे. एल. एन. स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा के साथ बी. एड कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर अनु सांगवान और सुरजीत सिंह ने भी टॉप-3 विद्यार्थियों को बधाई दी तथा सफलता का आशीर्वाद दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button